BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

धर्मशाला में हुआ बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन, एडीसी बोले.... जमा ऋण अनुपात में सुधार लाने के लिए गंभीर प्रयासों की आवश्यकता, पढ़ें पूरी खबर..

Updated on Tuesday, January 07, 2025 07:49 AM IST
धर्मशाला में हुआ बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन, एडीसी बोले.... जमा ऋण अनुपात में सुधार लाने के लिए गंभीर प्रयासों की आवश्यकता, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में हुआ बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन, एडीसी बोले.... जमा ऋण अनुपात में सुधार लाने के लिए गंभीर प्रयासों की आवश्यकता

धर्मशाला: बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार (डीएलआरसी) एवं समन्वय समिति (डीसीसी) तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का सोमवार को धर्मशाला में आयोजन किया गया। डीआरडीए सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बैंक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिले में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2024-25 के अंतर्गत सितम्बर 2024 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

एडीसी ने सभी बैंक को अपने जमा ऋण अनुपात को बढ़ाने के लिए प्लान तैयार करने के लिए कहा। इसके साथ सभी बैंक अधिकारीयों को शिक्षा ऋण एवं कृषि ऋण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने बैंको से आशा जताई कि वे जिले के आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को देंगे व लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कांगड़ा जिले के लिए संभाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएलपी) 2025-26 का विमोचन किया।

उन्होंने बताया कि पीएलपी जिले के लिए क्षेत्रवार ऋण संभावनाओं को रेखांकित करता है, जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और स्थानीय विकास आवश्यकताओं के अनुरूप है। उन्होंने बैंकों, विभागों और अन्य हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप लोग बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने और वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने में योगदान कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत हुई वृद्धि:

बैठक का संचालन करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक काँगड़ा तिलक राज डोगरा ने बताया कि जिला कांगड़ा के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना 2024-25 का लक्ष्य 7322.28 करोड़ रुपये था, जिसे सितम्बर तिमाही के अंत तक बैंकों ने 4572 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके 62.45 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है। उन्होंने बताया कि जिले के बैंकों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत लगातार वृद्धि दर्ज की है तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में सितम्बर 2024 के अंत तक कुल 94410 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला में कार्यरत सभी बैंक शाखाओं को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे शेष बचे किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में सितम्बर 2024 के अंत तक प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में बैंकों ने 45.07 प्रतिशत की दर से तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 204.36 प्रतिशत की दर से लक्ष्यों की प्राप्ति की है।

इस अवसर पर उपमंडल प्रमुख भरत कैलाश चंद्र ठाकुर, डीडीएम नाबार्ड हिमांशु साहू, अग्रणी जिला प्रबंधक कांगड़ा तिलक राज डोगरा, एजीएम आरबीआई शिमला आशीष कुमार शर्मा तथा सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि तथा बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र:

: हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

: ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

: भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

: राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

X