कांगड़ा में 225 करोड़ से अधिक की राशि से बनने वाले मिल्क प्लांट में तैयार होंगें विभिन्न तरह के उत्पाद, दूध संग्रहण के लिए 247 सहकारी समितियों का गठन: मुख्यमंत्री
धर्मशाला: हिमाचल न्यूज़ 24 (14 नवम्बर,2024); मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले कल मिनी सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं व स्कीमों की प्रगति के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर तक 50 फीसदी मुआवजे की राशि को वितरित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कांगड़ा जिला के ढगवार में निर्मित होने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की भी समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 225 करोड़ से अधिक की राशि से बनने वाले इस मिल्क प्लांट में विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार किए जाएंगे। दूध के संग्रहण के लिए 247 सहकारी समितियों का गठन कर लिया गया है।
इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली भी मौजूद रहे।