BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

हिमाचल : तांदी भीषण अग्निकांड; 17 घर और 6 गौशालाएं जलकर राख, ग्रामीणों के तन पर बचे कपड़ें.. आंखों में बचे आंसू, पानी की कमी ने किया आग में घी का काम, इतनी दूर से ढोना पड़ा पानी, जानें सभी वजहें..

Updated on Thursday, January 02, 2025 17:19 PM IST
हिमाचल : तांदी भीषण अग्निकांड; 17 घर और 6  गौशालाएं जलकर राख, ग्रामीणों के तन पर बचे कपड़ें.. आंखों में बचे आंसू,  पानी की कमी ने किया आग में घी का काम, इतनी दूर से ढोना पड़ा पानी, जानें सभी वजहें..

हिमाचल प्रदेश में नए साल के पहले दिन जिला कुल्लू के तांदी गांव में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 17 घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन घरों को नहीं बचाया जा सका। आग का गोला बन चुके मकानों से लोग कुछ भी नहीं निकाल पाए। जानें सभी वजहें विस्तार से...

कुल्लू: बंजार घाटी के तांदी गांव में काष्ठकुणी शैली से बने लकड़ी के घर एक के बाद एक आग की चपेट में आ गए। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि गांव वालों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन पानी खत्म हो गया। दमकल वाहन को करीब सात किलोमीटर दूर जिभी जाकर पानी ढोना पड़ा।

आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग बंजार की टीम दोपहर बाद 3:01 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पानी की उचित व्यवस्था न होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गांव से 60 किलोमीटर दूर कुल्लू और 30 किलोमीटर दूर लारजी से भी दमकल वाहन भेजे गए, मगर तब तक कई घर राख के ढेर में बदल गए थे। प्रशासनिक अमला और स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन व सरकार से आग के पीड़ित लोगों की हर संभव सहायता करने की मांग की है।

गांवों में आग बुझाने के नहीं इंतजाम

जिला कुल्लू के अधिकतर गांवों में आग जैसी घटनाओं से निपटने और समय रहते आग पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। पानी के टैंक भी गांवों से दूर बनाए गए हैं। हालांकि, आग लगने की घटना होने पर पेयजल की लाइनों से आग को बुझाने की कोशिश की जाती है, लेकिन यह हर बार नाकाफी साबित होती है। आग की चपेट में आए तांदी गांव को बचाने के लिए पड़ोसी गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और मिट्टी और पानी की बाल्टियां फेंक कर आग को बुझाने का काम किया। मगर धू-धू कर जले मकानों को नहीं बचाया जा सका। स्थिति गंभीर होने पर लारजी और कुल्लू से भी अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। चार घंटे तक पूरे गांव में हाहाकार मचा रहा। तांदी पंचायत के प्रधान परस राम व पूर्व पंचायत समिति के अध्यक्ष हेत राम ठाकुर ने कहा कि आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

तन पर कपड़े बचे... आंख में आंसू

अग्निकांड ने प्रभावित परिवारों के सिर से छत छीन ली है। उनके पास तन पर पहने कपड़ों और आंखों में आंसुओं के सिवा कुछ नहीं बचा है। आग का गोला बन चुके मकानों से लोग कुछ भी नहीं निकाल पाए। जिन मकानों में पहले आग लगी, उनसे मवेशियों को ही निकाला जा सका है। मकान के अंदर का सारा सामान, कपड़े राख में बदल गए हैं। गांव में आग की इस घटना के बाद पूरी तरह से शोक पसर गया है।

इन लोगों के जले मकान : दलीप सिंह पुत्र हिमत राम, यज्ञ चंद पुत्र हिमत राम, दुनीचंद पुत्र लोभू राम, लोत राम पुत्र रोशन लाल, लुदरमणी पुत्र लोगू, रविंद्र पुत्र उगत राम, माडू राम पुत्र मोती राम, कातकू पुत्र मोती राम, किशोर कुमार पुत्र दिले राम, अनूप राम पुत्र दुला राम, वितन सिंह पुत्र देवी राम, रमेश कुमार पुत्र खूबराम, गेहरू राम पुत्र केवल राम,लोत राम पुत्र लुदर चंद, महिंद्र सिंह पुत्र मोती राम, चेन सिंह पुत्र देवी राम और डोलू देवी पत्नी प्रीमू राम शामिल हैं।

इनकी गोशालाएं चढ़ीं भेंट : दलीप सिंह पुत्र हिमत राम, यज्ञ चंद पुत्र हिमत राम, दुनी चंद्र पुत्र लोस राम, लुदरमणी पुत्र लोभू राम, रविंद्र पुत्र उगम राम तथा डोलू देवी पुत्र प्रीमू राम की गोशालाएं जल गई हैं।

पल भर के भीतर आग पकड़ लेते हैं काष्ठकुणी शैली से बने लकड़ी के मकान

गांवों में करोड़ों की संपत्ति बारूद के ढेर पर है। काष्ठकुणी शैली से बने लकड़ी के मकान तुरंत आग पकड़ लेते हैं। बंजार उपमंडल के तांदी गांव में भी भीषण अग्निकांड से तबाही मच गई। ग्रामीण क्षेत्रों में 80 फीसदी घर अभी भी लकड़ी के बने हैं। इन घरों में लकड़ी पर पेंट भी किया जाता है। साथ ही अधिकतर गांवों में घर एक-दूसरे से सटे होते हैं। एक मकान में आग लगने की सूरत में दूसरा भी आग की चपेट में आ जाता है। पहले भी कई बार जिले के कई गांव लाक्षागृह बन चुके हैं।

आग की घटना पर काबू पाने के लिए सबसे पहले दमकल को तुरंत सूचना और दमकल वाहन का मौके पर पहुंचना जरूरी होता है। सड़क सुविधा न होने के कारण आग से नुकसान अधिक होता है। लकड़ी के घरों में आग तेजी से फैलती है - प्रेम भारद्वाज, फायर ऑफिसर, अग्निशमन विभाग

हिमाचल में बड़ा हादसा : आधी रात को घर पर लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के 5 सदस्य सहित 8 दबे, एक की मौत, चार लापता, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल में बड़ा हादसा : आधी रात को घर पर लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के 5 सदस्य सहित 8 दबे, एक की मौत, चार लापता, पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल के आनी में तबाही ! 3 घरों पर लैंडस्लाइड, 2 महिलाओं सहित 3 लोग दबे – एक को बचाया, NH-305 बंद, कार भी खड्ड में बह गई - पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल के आनी में तबाही ! 3 घरों पर लैंडस्लाइड, 2 महिलाओं सहित 3 लोग दबे – एक को बचाया, NH-305 बंद, कार भी खड्ड में बह गई - पढ़ें पूरी खबर....

कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, सड़क से नीचे लुढक़ी बस, अंदर थी 40 सवारियां, पढ़ें पूरी खबर....

: कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, सड़क से नीचे लुढक़ी बस, अंदर थी 40 सवारियां, पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल के मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 की मौत, कई घायल, पढ़ें पूरी खबर...

: हिमाचल के मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 की मौत, कई घायल, पढ़ें पूरी खबर...

रायसन में हादसा, पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के पर्यटक की मौत

: रायसन में हादसा, पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के पर्यटक की मौत

कुल्लू : मकान में लगी आग में जिंदा जले 4 वर्षीय मासूम का शव बरामद, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी फौरी राहत, पढ़ें पूरी खबर.

: कुल्लू : मकान में लगी आग में जिंदा जले 4 वर्षीय मासूम का शव बरामद, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी फौरी राहत, पढ़ें पूरी खबर.

शिली राजगिरि में आग की भेंट चढ़ा 3 भाइयों का आशियाना, परिवार के 9 सदस्य हुए बेघर, पढ़ें पूरी खबर..

: शिली राजगिरि में आग की भेंट चढ़ा 3 भाइयों का आशियाना, परिवार के 9 सदस्य हुए बेघर, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: बंदरोल और बजौरा में अवैध खनन करते 3 डम्पर जब्त, विभाग ने वसूला जुर्माना

: हिमाचल: बंदरोल और बजौरा में अवैध खनन करते 3 डम्पर जब्त, विभाग ने वसूला जुर्माना

हिमाचल में यात्रियों से भरी खाई में गिरी प्राइवेट बस:ड्राइवर की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर....

दुःख द घटना : हिमाचल में यात्रियों से भरी खाई में गिरी प्राइवेट बस:ड्राइवर की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर....

मनाली के होटल में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 75 कमरे जलकर राख, लकड़ी से बना था पूरा रिज़ॉर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

: मनाली के होटल में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 75 कमरे जलकर राख, लकड़ी से बना था पूरा रिज़ॉर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

X