धर्मशाला: हिमाचल न्यूज़ 24 आज सोमवार को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले धर्मशाला में रात 9:27 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र धर्मशाला से उत्तर पूर्व में था। भूकंप जमीन से 7 किलोमीटर नीचे मापा गया है। हालांकि इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि जिला कांगड़ा को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। वर्ष 1905 में भी कांगड़ा में भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था जबकि सैंकड़ों लोग बेघर हुए थे।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क
नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम "हिमाचल न्यूज़ 24" वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का आधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।