BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

हिमाचल में बड़ा हादसा : आधी रात को घर पर लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के 5 सदस्य सहित 8 दबे, एक की मौत, चार लापता, पढ़ें पूरी खबर....

Updated on Tuesday, September 09, 2025 12:21 PM IST
हिमाचल में बड़ा हादसा : आधी रात को घर पर लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के 5 सदस्य सहित 8 दबे, एक की मौत, चार लापता, पढ़ें पूरी खबर....

कुल्लू : (हिमाचल न्यूज़ 24); हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कुल्लू जिले के विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत घाटू के शर्मानी गांव में आधी रात को हुए भूस्खलन ने गांव में तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित आठ लोग मलबे में दब गए। घटना में अब तक एक की मौत हो चुकी है, तीन लोग घायलावस्था में अस्पताल भेजे गए हैं, जबकि चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

रात 2 बजे हुआ हादसा : 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 2 बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आया और सीधे गांव के एक मकान पर गिर पड़ा। देखते ही देखते पूरा घर मलबे में समा गया। आसपास के ग्रामीण शोर सुनते ही मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

 

प्रशासन ने की पुष्टि:

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। एक शव बरामद किया गया है और तीन लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। चार लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।

 


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का कहर जारी..

 

भूस्खलन से बनी गहरी खाई :

हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण घर पूरी तरह दब गया और नाले जैसी गहरी खाई बन गई। लगातार हो रही बारिश से हालात और गंभीर हो गए हैं, जिससे राहत कार्य में बाधा आ रही है।


गांव में दहशत का माहौल :

इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग पूरी तरह सहमे हुए हैं और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने लगे हैं। प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और खतरे वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

कुल्लू जिले के शर्मानी गांव में हुआ यह भूस्खलन हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के खतरों की एक गंभीर तस्वीर पेश करता है। जहां एक ओर राहत और बचाव दल पूरी कोशिश में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार बरसात से हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। हादसे ने न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। ऐसे में जरूरत है कि लोग सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि जान-माल के नुकसान को और कम किया जा सके।

हिमाचल के आनी में तबाही ! 3 घरों पर लैंडस्लाइड, 2 महिलाओं सहित 3 लोग दबे – एक को बचाया, NH-305 बंद, कार भी खड्ड में बह गई - पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल के आनी में तबाही ! 3 घरों पर लैंडस्लाइड, 2 महिलाओं सहित 3 लोग दबे – एक को बचाया, NH-305 बंद, कार भी खड्ड में बह गई - पढ़ें पूरी खबर....

कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, सड़क से नीचे लुढक़ी बस, अंदर थी 40 सवारियां, पढ़ें पूरी खबर....

: कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, सड़क से नीचे लुढक़ी बस, अंदर थी 40 सवारियां, पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल के मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 की मौत, कई घायल, पढ़ें पूरी खबर...

: हिमाचल के मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 की मौत, कई घायल, पढ़ें पूरी खबर...

रायसन में हादसा, पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के पर्यटक की मौत

: रायसन में हादसा, पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के पर्यटक की मौत

हिमाचल : तांदी भीषण अग्निकांड; 17 घर और 6  गौशालाएं जलकर राख, ग्रामीणों के तन पर बचे कपड़ें.. आंखों में बचे आंसू,  पानी की कमी ने किया आग में घी का काम, इतनी दूर से ढोना पड़ा पानी, जानें सभी वजहें..

: हिमाचल : तांदी भीषण अग्निकांड; 17 घर और 6 गौशालाएं जलकर राख, ग्रामीणों के तन पर बचे कपड़ें.. आंखों में बचे आंसू, पानी की कमी ने किया आग में घी का काम, इतनी दूर से ढोना पड़ा पानी, जानें सभी वजहें..

कुल्लू : मकान में लगी आग में जिंदा जले 4 वर्षीय मासूम का शव बरामद, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी फौरी राहत, पढ़ें पूरी खबर.

: कुल्लू : मकान में लगी आग में जिंदा जले 4 वर्षीय मासूम का शव बरामद, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी फौरी राहत, पढ़ें पूरी खबर.

शिली राजगिरि में आग की भेंट चढ़ा 3 भाइयों का आशियाना, परिवार के 9 सदस्य हुए बेघर, पढ़ें पूरी खबर..

: शिली राजगिरि में आग की भेंट चढ़ा 3 भाइयों का आशियाना, परिवार के 9 सदस्य हुए बेघर, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: बंदरोल और बजौरा में अवैध खनन करते 3 डम्पर जब्त, विभाग ने वसूला जुर्माना

: हिमाचल: बंदरोल और बजौरा में अवैध खनन करते 3 डम्पर जब्त, विभाग ने वसूला जुर्माना

हिमाचल में यात्रियों से भरी खाई में गिरी प्राइवेट बस:ड्राइवर की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर....

दुःख द घटना : हिमाचल में यात्रियों से भरी खाई में गिरी प्राइवेट बस:ड्राइवर की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर....

मनाली के होटल में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 75 कमरे जलकर राख, लकड़ी से बना था पूरा रिज़ॉर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

: मनाली के होटल में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 75 कमरे जलकर राख, लकड़ी से बना था पूरा रिज़ॉर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

X