BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप | बीड़-बिलिंग में 2 नवम्बर से होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप, तैयारियों को लेकर डीसी ऑफिस में हुई बैठक, पढ़ें पूरी खबर..

Updated on Wednesday, August 28, 2024 16:10 PM IST
बीड़-बिलिंग में 2 नवम्बर से होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप, तैयारियों को लेकर डीसी ऑफिस में हुई बैठक, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला: हिमाचल न्यूज़ 24, (28, अगस्त)

जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग में इस वर्ष दो से 9 नवम्बर तक पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2024 आयोजित किया जाएगा। दुनिया के तमाम देशों से पायलट इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए बीड़-बिलिंग घाटी पहुंचेंगे। पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप-2024 की तैयारियों को लेकर आज डीसी ऑफिस में बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 2 नवम्बर को दुनिया भर से आए पायलटों के पंजीकरण के साथ पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप-2024 की शुरुआत होगी। उसके बाद 3 से 8 नवम्बर तक पैराग्लाइडिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में पायलट भाग लेंगे तथा 9 नवम्बर को विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ वर्ल्ड कप का समापन होगा।

 

एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिले में पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात मुख्यमंत्री ने कही है। इसी कड़ी में बीड-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप-2024 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, वन विभाग, पुलिस विभाग, साडा और अन्य विभागों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा टेक ऑफ और लैंडिंग साइट को वर्ल्ड कप के योग्य बनाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी। उन्होंने बेहतर संचार कनेक्टिविटी के साथ सभी मुख्य स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, जिससे आने वाले पर्यटकों को क्षेत्र के बारे में जानने में आसानी हो।

 

पायलटों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

बकौल एडीसी, वर्ल्ड कप के दौरान पायलटों की सुरक्षा और बचाव को लेकर सभी जरूरी प्रबंधन समय से पूर्व कर लिए जाएंगे। उन्होंने इसे लेकर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली तथा एसडीआरएफ को वर्ल्ड कप के दौरान आवश्यक जनबल और सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसोसिएशन से आपात स्थिति के लिए हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बीड़ से लैंडिंग साइट तक सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाएंगे, जिनका नियंत्रण पुलिस के पास होगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश भी उपमंडल प्रशासन को दिए। वहीं कचरा प्रबंधन के लिए गैर सरकारी संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा।

 

इवेंट के साथ होगा एंटरटेनमेंट

सौरभ जस्सल ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों, पर्यटकों और दुनिया भर से आए पायलटों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही इस आयोजन को और अधिक आकर्षक व मनोरंजक बनाने के लिए बीड़ कार्निवल भी प्रस्तावित है। हिमाचल पैराग्लाइडिंग फेस्ट से मिलेगा एडवेंचर स्पोर्टस् को बढ़ावा

एडीसी ने बताया कि साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस दौरान साहसिक खेल महोत्सव भी होगा। इस अवधि को हिमाचल पैराग्लाइडिंग फेस्ट के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान जहां एक तरफ पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, वहीं दूसरी अन्य क्षेत्रों में तरफ एडवेंचर स्पोर्टस् गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए डर्ट बाइक, साइक्लोथॉन, मोटोक्रॉस और रिवर राफ्टिंग जैसी स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं। इसके आयोजक बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के साथ हिमाचल सरकार और हिमाचल पर्यटन निगम रहेंगे।

 

यह रहे उपस्थित

एडीएम डॉ. हरीश गज्जू, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान, एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर, कार्यकारी अभियंता जलशक्ति विभाग बैजनाथ राहुल धीमान, कार्यकारी अभियंता बिजली बोर्ड बैजनाथ मनोज कुमार, डीएफओ संजीव शर्मा सहित बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान बैठक में उपस्थित रहे।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम " हिमाचल न्यूज़ 24, " वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का अधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र:

: हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां....

चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

: चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में होगा- कुलदीप सिंह पठानियां

ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

: ज्वालामुखी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर....

होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

: होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, जाने विस्तार से पढ़ें पूरी खबर....

हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

: हिमाचल: धर्मशाला में रात्रि 9:27 पर आया भूकंप,रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता, किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं, पढ़ें पूरी खबर....

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

: भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर....

राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

: राधास्वामी सत्संग ब्यास परौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन–2 के वार्षिक सम्मेलन का हुआ समापन, विधान सभा अध्यक्ष ने कहा ऐतिहासिक था सम्मेलन होंगे दूरगामी परिणाम, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शानदार आगाज, ओम बिरला, सुखविंदर सुक्खू तथा कुलदीप पठानियां ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर.....

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

: राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन: पँजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तर प्रदेश के स्पीकर पहुँचे धर्मशाला, पढ़ें पूरी खबर.....

X