- पेंशनर बोले- पहली को पेंशन नहीं मिली तो करेंगे मंत्री-विधायकों का घेराव, 15 से क्रमिक अनशन।
- पेंशनरों के मेडिकल बिल पड़े हैं लंबित। इसके लिए विशेष बजट का हो प्रावधान, जेसीसी का गठन जल्द करने सहित अन्य लंबित मांगों पर विचार करे सरकार।
धर्मशाला: हिमाचल न्यूज़ 24, (04, अक्टूबर) हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने अपनी मांगों को ले कर फिर से आवाज बुलंद कर दी है। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशनर को प्रताड़ित कर रही है।
पेंशनरों को एक तारीख को पेंशन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वेतन व पेंशन फंड अलग से निर्धारित किया जाता है, इसके बावजूद भी समय पर इसका भुगतान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अब कर्मियों व पेंशनरों को डर सता रहा है कि आने वाले समय में कहीं उन्हें वंचित न रहना पड़े। जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि एक तारीख को पेंशन नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में मंत्रियों व विधायकों का घेराव करने की चेतावनी भी दे डाली। साथ ही 15 अक्तूबर के बाद क्रमिक अनशन करने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि एजी कार्यालय में पेंशन के 37 हजार केस अभी तक लंबित हैं। 12 फीसदी डीए अभी तक नहीं मिल पाया है, महंगाई भत्ता दिवाली को तीन किस्तों का नहीं मिल पाता है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कम्यूटेशन पीरियड 15 से 10 वर्ष करके, 2016 से 2022 तक के लंबित सभी वित्तीय लाभों को प्रदान किया जाए।
ठाकुर ने कहा पेंशनरों के मेडिकल बिल भी लंबित पड़े हुए हैं। इसके लिए विशेष बजट का प्रावधान, जेसीसी का गठन जल्द करने सहित अन्य लंबित मांगों पर सरकार विचार करे।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।
नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम " हिमाचल न्यूज़ 24, " वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का अधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।