देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - मुख्यमंत्री
देहरा : हिमाचल न्यूज़ 24 (05 नवम्बर,2024); आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा क्षेत्र देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे हम आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रतन भी मौजूद रहे।