BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

सुजानपुर: भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा, लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..

Updated on Monday, April 21, 2025 13:01 PM IST
सुजानपुर: भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा, लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..

 

 


हमीरपुर जिला के सुजानपुर थाना क्षेत्र की दाड़ला पंचायत के भलेठ गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिहाड़पुर गांव की 48 वर्षीय महिला संतोष कुमारी की उस समय मौत हो गई जब उसके ऊपर अचानक एक पेड़ गिर गया। यह हादसा सुबह लगभग 11 बजे हुआ। महिला रोज की तरह लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए अपने घर के पास वाले जंगल में गई थी, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

 

सुजानपुर:  हिमाचल न्यूज़ 24 ; प्राप्त जानकारी अनुसार थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली दाड़ला पंचायत के भलेठ गांव में रविवार को एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। जंगल से लकड़ियां लेने गई एक महिला की पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मिहाड़पुर गांव की निवासी 48 वर्षीय संतोष कुमारी के रूप में हुई है।

बता दें कि  संतोष कुमारी प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह भी घर के पास स्थित जंगल में लकड़ियां एकत्रित करने गई थीं। जैसे ही वह कुछ ही दूरी पर पहुंची, तभी अचानक एक भारी भरकम पेड़ उनके ऊपर आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

स्थानीय लोगों ने दी सूचना :
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।

परिवार में पसरा मातम :
संतोष कुमारी की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। वह परिवार की मेहनती सदस्य थीं और घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही थीं। अचानक हुए इस हादसे से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 


प्रशासन से मदद की अपील :
स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह हादसा प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में आता है, अतः सरकार को मृतका के परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

पुलिस कर रही जांच :
पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले पर धूमल का हमला, बोले – हिमाचल को बर्बादी की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

: लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले पर धूमल का हमला, बोले – हिमाचल को बर्बादी की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर.....

: हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर.....

हमीरपुर: पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला, रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

: हमीरपुर: पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला, रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

शर्मसार! भोरंज में महज 40 रुपये को लेकर साथी मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर..

: शर्मसार! भोरंज में महज 40 रुपये को लेकर साथी मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर..

देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - मुख्यमंत्री

: देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश एक महीने में दो बार कर्मचारियों को सैलरी देने वाला पहला राज्य बना-सुखविंदर सिंह सुक्खू

: हिमाचल प्रदेश एक महीने में दो बार कर्मचारियों को सैलरी देने वाला पहला राज्य बना-सुखविंदर सिंह सुक्खू

मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, प्रदेश को कर्जे में डुबोकर अब लोगों को बरगला रहे पूर्व CM जयराम ठाकुर : सुक्खू

मंडी से कोई भेदभाव नहीं : मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, प्रदेश को कर्जे में डुबोकर अब लोगों को बरगला रहे पूर्व CM जयराम ठाकुर : सुक्खू

X