BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले पर धूमल का हमला, बोले – हिमाचल को बर्बादी की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

Updated on Saturday, August 02, 2025 19:03 PM IST
लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले पर धूमल का हमला, बोले – हिमाचल को बर्बादी की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: (    हिमाचल न्यूज़ 24   ); भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश में लॉटरी प्रणाली को पुनः शुरू करने के कांग्रेस सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के लिए विनाशकारी बताते हुए तुरंत प्रभाव से निर्णय वापस लेने की मांग की।

प्रो. धूमल ने कहा कि 17 अप्रैल 1996 को माननीय उच्च न्यायालय ने प्रदेश में सिंगल डिजिट लॉटरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद 1999 में, अपने पहले कार्यकाल में भाजपा सरकार ने पूरे लॉटरी सिस्टम को खत्म करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। उनका कहना है कि यह कदम प्रदेश को आर्थिक बर्बादी से बचाने की दूरदर्शी सोच का हिस्सा था, क्योंकि उस समय कर्मचारी, सेवानिवृत्त, मजदूर और युवा बड़ी संख्या में लॉटरी खरीदकर अपनी कमाई गंवा रहे थे, जिससे कई परिवार तबाह हो गए थे।

 

उन्होंने याद दिलाया कि 2004 में कांग्रेस सरकार ने लॉटरी फिर शुरू की, लेकिन बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसे एक बार फिर प्रतिबंधित कर दिया था। उस समय लॉटरी से प्रदेश को मात्र 4-5 करोड़ रुपये की आय होती थी, जबकि इससे लाखों लोगों का जीवन संकट में पड़ रहा था।

वर्तमान परिदृश्य पर चिंता जताते हुए धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस समय 2.31 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 1.6 लाख पक्के कर्मचारी हैं, जबकि 9-10 लाख बेरोजगार हैं। ऐसे में लॉटरी की शुरुआत से बेरोजगार युवाओं और कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार युवाओं को नौकरी देने के वादे निभाने के बजाय प्रदेश को शराब, चिट्टा, भांग, नशा और अब लॉटरी का गढ़ बना रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के बयान ने हिमाचल प्रदेश में लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले को लेकर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। भाजपा इसे जनविरोधी और आर्थिक रूप से नुकसानदेह बता रही है, जबकि कांग्रेस सरकार को अब इस मुद्दे पर जनता और विपक्ष दोनों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि सरकार अपने फैसले पर अडिग रहती है या इसे वापस लेने का कदम उठाती है।

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर.....

: हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर.....

सुजानपुर: भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा, लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..

: सुजानपुर: भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा, लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..

हमीरपुर: पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला, रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

: हमीरपुर: पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला, रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

शर्मसार! भोरंज में महज 40 रुपये को लेकर साथी मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर..

: शर्मसार! भोरंज में महज 40 रुपये को लेकर साथी मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर..

देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - मुख्यमंत्री

: देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश एक महीने में दो बार कर्मचारियों को सैलरी देने वाला पहला राज्य बना-सुखविंदर सिंह सुक्खू

: हिमाचल प्रदेश एक महीने में दो बार कर्मचारियों को सैलरी देने वाला पहला राज्य बना-सुखविंदर सिंह सुक्खू

मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, प्रदेश को कर्जे में डुबोकर अब लोगों को बरगला रहे पूर्व CM जयराम ठाकुर : सुक्खू

मंडी से कोई भेदभाव नहीं : मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, प्रदेश को कर्जे में डुबोकर अब लोगों को बरगला रहे पूर्व CM जयराम ठाकुर : सुक्खू

X