BREAKING
• राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, खरगट, शाहला, हॉवर, गरनोटा तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुँता जिला चम्बा के छात्र - छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही..... • सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधान सभा का 13वाँ सत्र: कुलदीप पठानियां.... • भटियात निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • निर्वासित तिबतियन संसद के शिष्टमण्डल ने सदन की कार्यवाही देखने के उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, जानें विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.... • राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनहोता, भटियात के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल.... • राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात.... • हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: "चाक - चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था" बैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान बोले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां.... • विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई..... • विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक नन्द लाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया.... • 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव: कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली से सीधे सिहुंता पहुँचे....

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर.....

Updated on Thursday, June 05, 2025 15:21 PM IST
हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर.....

 


हमीरपुर, 5 जून 2025 : ( हिमाचल न्यूज़ 24 ); हमीरपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गवारडू गांव के समीप उस समय हुआ जब बिलासपुर जिले के बरठी (कुठेड़ा, घुमारवीं) से एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान राजेश, लता कुमारी, नित्यांश और अनन्या के रूप में हुई है। चारों लोग एक ही वाहन में सवार थे और हमीरपुर की ओर शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में गवारडू गांव के पास अंधेरे और तीखे मोड़ के चलते कार नियंत्रण से बाहर हो गई और नीचे जा गिरी।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।


यह हादसा एक बार फिर हिमाचल की पहाड़ी सड़कों पर सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर करता है। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सड़क संकेतकों, रेलिंग और रात्रि में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले पर धूमल का हमला, बोले – हिमाचल को बर्बादी की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

: लॉटरी पुनः शुरू करने के फैसले पर धूमल का हमला, बोले – हिमाचल को बर्बादी की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

सुजानपुर: भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा, लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..

: सुजानपुर: भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा, लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..

हमीरपुर: पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला, रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

: हमीरपुर: पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला, रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

शर्मसार! भोरंज में महज 40 रुपये को लेकर साथी मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर..

: शर्मसार! भोरंज में महज 40 रुपये को लेकर साथी मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर..

देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - मुख्यमंत्री

: देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश एक महीने में दो बार कर्मचारियों को सैलरी देने वाला पहला राज्य बना-सुखविंदर सिंह सुक्खू

: हिमाचल प्रदेश एक महीने में दो बार कर्मचारियों को सैलरी देने वाला पहला राज्य बना-सुखविंदर सिंह सुक्खू

मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, प्रदेश को कर्जे में डुबोकर अब लोगों को बरगला रहे पूर्व CM जयराम ठाकुर : सुक्खू

मंडी से कोई भेदभाव नहीं : मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, प्रदेश को कर्जे में डुबोकर अब लोगों को बरगला रहे पूर्व CM जयराम ठाकुर : सुक्खू

X