नादौन: हिमाचल न्यूज़ 24 (04, नवम्बर,2024) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, शिमला में मंत्रियों के साथ अहम बैठक हुई है। आगामी बजट को लेकर बैठक में चर्चा की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा झूठ की राजनीति करती है। भाजपा को तकलीफ हो रही है कि प्रदेश आत्मनिर्भर बनने जा रहा है। भाजपा वर्तमान में आंतरिक कलह के गहरे संकट से जूझ रही है।
पार्टी के नेता आपस में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं, जिससे संगठन कई धड़ों में बंटा हुआ है। इस कलह की कलई न खुले इसलिए प्रधानमंत्री जी को लगातार गुमराह किया जा रहा है।
यह अत्यंत चिंता का विषय है कि भाजपा के नेता मोदी जी को यह नहीं बता रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने एक महीने में दो बार वेतन देकर कर्मचारियों को सम्मान देने का साहसिक कार्य किया है।
हिमाचल प्रदेश एक महीने में दो बार कर्मचारियों को सैलरी देने वाला पहला राज्य बना है